Loading...

मोदी का विपक्ष पर हमला: बोले- विरोध नहीं, अब बन गया है ‘अवरोध पक्ष’

Gargachary Times 31 October 2026, 20:17 46 views
Delhi
मोदी का विपक्ष पर हमला: बोले- विरोध नहीं, अब बन गया है ‘अवरोध पक्ष’
PM नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के बिना आज के भारत की कल्पना करना भी मुश्किल है। मोदी ने कहा कि नक्सलवाद की तो देश में कमर तोड़ी जा चुकी है लेकिन दिमागी नक्सलियों का खतरा अभी टला नहीं है। उन्होंने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि विपक्ष विरोध की बजाय अवरोध पक्ष बन गया है और देश को बांटना चाहता है। इससे पहले वे सुबह 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। यहां उन्होंने 400 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने रेन फॉरेस्ट और वामन वृक्ष वाटिका का दौरा किया। हमारी नजर एक ही लक्ष्य पर रहेगी 2047 तक जब आजादी के 100 साल होंगे। सशक्त और समर्थ विकसित भारत का निर्माण.. हमारी हर सांस में यही जुनून होना चाहिए। इसी संकल्प के साथ आप सभी को एकता दिवस की शुभकामनाएं... भारत माता की जय-3... वंदे मातरम-3। हालात चाहे कितने कठिन क्यों न हों, हमें देश की विकास यात्रा को रुकने नहीं देना है। हमें घुसपैठ डेमोग्राफी में बदलाव को रोकना है। जब भी देश बड़े फैसले लेगा बाधाएं आएंगी, रुकावटें खड़ी होगी, लेकिन भारत अब रुकने वाला नहीं है। एक भारत श्रेष्ठ भारत का मंत्र और विकसित भारत का लक्ष्य ये अटल संकल्प बन चुके हैं।
Follow Samachar24