Loading...

राहुल गांधी का बड़ा आरोप: 2024 लोकसभा चुनाव को बताया अवैध, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन-महाभियोग पास!

Gargachary Times 31 October 2026, 20:20 69 views
Delhi
राहुल गांधी का बड़ा आरोप: 2024 लोकसभा चुनाव को बताया अवैध, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन-महाभियोग पास!
राहुल गांधी ने कहा SIR के जरिए 13.3 करोड़ यानी 15 फीसदी मतदाताओं के नाम हटाए गए। इनमें से कई ने 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट डाला था। उस चुनाव में जीत का अंतर सिर्फ 3 फीसदी वोट था। राहुल शनिवार को दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर चल रही मॉक पार्लियामेंट को संबोधित कर रहे थे। यह संसद 3 घंटे 23 मिनट चली। पूर्व स्पीकर मीरा कुमार ने अध्यक्षता की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जनमहाभियोग प्रस्ताव लाए। उन पर 6 आरोप लगाए गए। प्रस्ताव को सभी सांसदों ने पास कराया। कांग्रेस सहित 19 दलों के 215 सांसद शामिल हुए। जन महाभियोग में जनता या राजनीतिक दल किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ विरोध जताते हैं। यह सांकेतिक होता है। राहुल ने कहा- हम एक चेतावनी दे रहे हैं चीजें बदल रही हैं। यहां एक नया पॉलिटिकल हथियार तैयार हो रहा है। हम कोई दुश्मन नहीं है, लेकिन हम देश और संविधान की आवाज को उठाएंगे, उसकी रक्षा करेंगे। देश की जनता हमारी ताकत हैं। यह एक परीक्षा है सरकार की। राहुल गांधी ने कहा- अगर ज्ञानेश सोच रहे हैं कि मोदी शाह उन्हें बचा लेंगे तो देखिए देश में क्या हो रहा है। लोगों का मूड क्या है। आप लगे रहिए वोट चोरी करवाने में। मैं गारंटी देता हूं कि जो लोग सड़कों पर हैं, वे कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उनके साथ क्या किया। थोड़ा करप्शन कर दिया, स्कैम कर दिया और हो गया। आपने देश की आत्मा पर हमला किया है। और हम इसके लिए आपको छोड़ेगे नहीं। राज्यसभा लोकसभा में आप हमें बोलने नहीं देते, लेकिन आज हम यहां हैं तो हम जनता के सपोर्ट के कारण खड़े हैं।
Follow Samachar24