Loading...

GNM छात्रा प्रीति मौत मामले में नया मोड़, अमन गिरफ्तार; मोबाइल फोन बरामद

Gargachary Times 3 November 2026, 20:24 58 views
Firozabad
GNM छात्रा प्रीति मौत मामले में नया मोड़, अमन गिरफ्तार; मोबाइल फोन बरामद
फिरोजाबाद। मटसेना थाना क्षेत्र में GNM छात्रा प्रीति की मौत के मामले में पुलिस ने विवेचना के आधार पर एक और आरोपी अमन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को दतावली अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि ठोस साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर मामले में धाराओं में बदलाव किया गया है। गौरतलब है कि 27 अक्टूबर 2026 को GNM की छात्रा प्रीति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। इस मामले में थाना मटसेना में मुकदमा संख्या 284/2026 दर्ज किया गया था। शुरुआत में यक्ष दक्ष और सुरेंद्र दक्ष के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 74, 351(3), 238 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में मामले की विवेचना की गई। पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान एकत्र किए गए ठोस साक्ष्यों, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर पूर्व में दर्ज धाराओं का लोप करते हुए धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध पाया गया। इसी विवेचना में प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त अमन पुत्र ज्ञानप्रकाश निवासी शेख की सराय, थाना सिरसागंज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी उम्र करीब 23 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने उसके कब्जे से सफेद रंग का वीवो टी-2 प्रो मोबाइल फोन भी बरामद किया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष मटसेना विमलेश कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक नाजिम, हेड कांस्टेबल गुलफान खां और हेड कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। नोट: पुलिस की विवेचना में धाराओं में बदलाव हुआ है। इसलिए मामले में दर्ज प्रारंभिक आरोपों और वर्तमान विवेचना में सामने आए तथ्यों को अलग-अलग समझना महत्वपूर्ण है।
Follow Samachar24