राया-पुलिस ने चोरी के दो मामलों का किया खुलासा, गैस सिलेंडर और नकदी बरामद
Gargachary Times
4 November 2026, 20:42
53 views
Mathura
राया अमित अग्रवाल
थाना राया पुलिस ने चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का गैस सिलेंडर और 4 हजार रुपये की नकदी बरामद की है
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना 3 नवंबर की रात कोयल अंडरपास से निर्भय पुत्र रामवीर सिंह, निवासी बिरहना थाना राया को गिरफ्तार किया है
पूछताछ में आरोपी ने ग्राम कोयल में एक घर से सन्दूक में रखे 4 हजार रुपये चोरी करने तथा करीब तीन माह बाद उसी घर में दोबारा घुसकर खाली गैस सिलेंडर चोरी करने की बात स्वीकार की पुलिस ने सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों घटनाओं का खुलासा करते हुए चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया
आरोपी के खिलाफ थाना राया में चोरी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है