Loading...

राया में राज्याभिषेक पर निकली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा कस्बा

Gargachary Times 4 November 2026, 20:43 47 views
Mathura
राया में राज्याभिषेक पर निकली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा कस्बा
राया। कस्बा राया के गोपाल बाग स्थित हनुमान मढ़ी पर श्रीराम नाटक कमेटी द्वारा राज्याभिषेक के अवसर पर मंगलवार को भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा माट रोड, हाथरस रोड, कटरा बाजार, रेतिया बाजार सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा कस्बा ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा। राज्याभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखा गया।
Follow Samachar24