Loading...

थाना राया क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता, पुत्र और नाती की मौत हो गई

Gargachary Times 5 November 2026, 22:17 8 views
Mathura
थाना राया क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता, पुत्र और नाती की मौत हो गई
मथुरा-बरेली हाईवे पर हाथरस की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार गाँव गजू के समीप अनियंत्रित होकर खेत पर अपने पूर्वजों की समाधि बनवा रहे तीन लोगों के ऊपर पलट गई। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, जवाहर सिंह पुत्र भमर सिंह, उनके पुत्र हमवीर सिंह और नाती अंकित पुत्र हमवीर सिंह निवासी गजू थाना राया खेत पर अपने पूर्वजों की समाधि बनवा रहे थे। इसी दौरान हाईवे से गुजर रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटी और तीनों उसकी चपेट में आ गए। हादसे में जवाहर सिंह, हमवीर सिंह और अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को लेकर ग्रामीणों ने मथुरा बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने घायल कार चालक को उपचार के लिए भिजवाया और तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। एसपी देहात आलोक राज नारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि मथुरा बरेली हाईवे पर गाँव गजू के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई जिसकी चपेट में आकर, हरवीर सिंह, अंकित और जवाहर सिंह की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने कुछ देर जाम लगाया था जिन्हें समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया गया है। वहीं मौके पर पहुंचे विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि यह जो हादसा हुआ है अकल्पनीय है, जो लोग खेत पर अपने बुजुर्गों की समाधि बनवा रहे थे उनके ऊपर ही कार पलट गई। ग्रामीणों ने सर्विस रोड़ बनवाने की मांग को लेकर जाम लगाया था इसके लिए मेंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों बात की हैं।
Follow Samachar24