मेगा पेंशन कैंप के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को पेंशन योजना से जोड़ने का चलाया विशेष अभियान
Gargachary Times
5 November 2026, 22:18
6 views
Mathura
गोवर्धन के ब्लॉक परिसर में चौधरी चरण सिंह सभागार में प्रशासन द्वारा मेगा पेंशन कैंप के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को पेंशन योजना से जोड़ने का विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत वृद्धावस्था पेंशन निराश्रित महिला पेंशन विधवा पेंशन दिव्यांग पेंशन इत्यादि योजनाओं से लोगों को जोड़ने हेतु विशेष कैंप लगाया गया। गुरुवार को गोवर्धन के ब्लॉक सभागार में पेंशन योजनाओं से संबंधित यह विशेष अभियान चलाया गया जिसके तहत लगभग सैकड़ों लोगों ने योजना का लाभ लिया। और सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान से जुड़े। इस योजना के अंतर्गत लगभग 100 लोगों ने वृद्धावस्था पेंशन का लगभग 30 लोगों ने विधवा निराश्रित पेंशन योजना का और लगभग 15 से20 लोगों ने दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ लिया। एडीओ समाज कल्याण विभा मिश्रा ने बताया कि सरकार के द्वारा चलाए जा रही इस विशेष कैंप के माध्यम से लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया जा रहा है इसके अलावा भी जो भी पात्र लाभार्थी हैं वह बाकी के सप्ताह के 6 दिन भी यहां आ कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं इसके अलावा राजीव भवन मथुरा जाकर भी इन योजनाओं से जुड़ सकते हैं।