Loading...

यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 858 वाहनों के चालान

Gargachary Times 5 November 2026, 22:20 9 views
Firozabad
यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 858 वाहनों के चालान
फिरोजाबाद। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस की कार्रवाई में मानक से अधिक सवारियां बैठाकर संचालित किए जा रहे 32 ऑटो एवं ई-रिक्शा के खिलाफ चालान किए गए। इस दौरान कुल 71 ऑटो और ई-रिक्शा के चालान किए गए। अभियान के दौरान स्पीड मीटर के माध्यम से विभिन्न मार्गों पर वाहनों की गति की जांच की गई। निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वाले 151 चालकों के खिलाफ ओवरस्पीड के चालान किए गए। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 632 अन्य वाहनों के विरुद्ध भी चालान की कार्रवाई की गई।वहीं, तेज आवाज में साउंड स्पीकर बजाकर चलने वाले 24 वाहनों तथा स्टंट और तेज रफ्तार के मामले में चार वाहनों के चालान किए गए। पुलिस टीम ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को हेलमेट के महत्व के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। हेलमेट बैंक के माध्यम से भी लोगों को हेलमेट के प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही ब्रेथ एनालाइजर से वाहन चालकों की जांच की गई और लोगों को नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी गई।यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि निर्धारित गति सीमा का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
Follow Samachar24