आबकारी विभाग की गिहार कॉलोनी में छापेमारी, 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
Gargachary Times
5 November 2026, 22:21
6 views
Firozabad
फिरोजाबाद। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गुरुवार को आबकारी विभाग की टीम ने शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की गिहार कॉलोनी में छापेमारी कर करीब 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।
आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। संयुक्त आबकारी आयुक्त आगरा जोन, उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार तथा जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 शिकोहाबाद और आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-4 तुषार गौरव ने अधीनस्थ स्टाफ के साथ गिहार कॉलोनी में दबिश दी।इस दौरान टीम ने करीब 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। मामले में संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम 1910 के प्रावधानों के तहत एक अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा।