रामगढ़ पुलिस ने अवैध चाकू सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
6 November 2026, 20:12
49 views
Firozabad
फिरोजाबाद। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रामगढ़ पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हिना धर्मकांटे के बराबर वाली गली के पास से समीर पुत्र नसीर निवासी मदरसे वाली गली, अब्बास नगर, थाना रामगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना रामगढ़ में मुकदमा अपराध संख्या 654/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, उपनिरीक्षक तरुण अहलावत, उपनिरीक्षक रोहित तोमर, कांस्टेबल दीपक कुमार और कांस्टेबल देवेंद्र सिंह शामिल रहे।