Loading...

दीपावली पर कोमल फाउंडेशन ने 50 जरूरतमंद महिलाओं को वितरित की राशन सामग्री किट: अश्वनी राजौरिया

Gargachary Times 7 November 2026, 20:25 45 views
Firozabad
दीपावली पर कोमल फाउंडेशन ने 50 जरूरतमंद महिलाओं को वितरित की राशन सामग्री किट: अश्वनी राजौरिया
फिरोजाबाद। दीपावली के पावन पर्व पर जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर खुशियां लाने और उनके त्योहार को खुशहाल बनाने के उद्देश्य से कोमल फाउंडेशन द्वारा राशन सामग्री किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन सखी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, इंदिरा नगर, जलेसर रोड पर किया गया। इस अवसर पर चूड़ी एवं कांच उद्योग से जुड़े श्रमिक परिवारों तथा आर्थिक रूप से कमजोर 50 जरूरतमंद महिलाओं को खाद्य सामग्री से युक्त राशन किट वितरित की गईं। कार्यक्रम में कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने महिलाओं को राशन किट वितरित करते हुए कहा कि दीपावली खुशियां बांटने और जरूरतमंदों के जीवन में खुशहाली लाने का पर्व है। चूड़ी एवं कांच उद्योग से जुड़े अनेक श्रमिक परिवार आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कोमल फाउंडेशन का प्रयास है कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों, विशेषकर चूड़ी कामगार परिवारों की महिलाओं और बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं में सहयोग प्रदान किया जाए। संस्था आगे भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। उल्लेखनीय है कि कोमल फाउंडेशन द्वारा बाल शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, पोषण, बाल अधिकार एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।कार्यक्रम में संस्कार शिक्षा केंद्र की शिक्षिका रेशमा कुशवाहा, सखी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षिका रेनू शर्मा, गुड्डी देवी, पूनम, रामकुमार, नीलोक शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Follow Samachar24