Loading...

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, 99 शिकायतों में 10 का मौके पर निस्तारण

Gargachary Times 7 November 2026, 20:26 69 views
Firozabad
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, 99 शिकायतों में 10 का मौके पर निस्तारण
फिरोजाबाद। तहसील सदर के सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने एक-एक कर शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 99 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। शेष शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को सौंपा गया। महिलाओं से अभद्रता की शिकायत पर एसएचओ को कार्रवाई के निर्देश ग्राम औकलाबास, हंसपुर थाना मटसेना निवासी शीला एवं अन्य ग्रामीणों ने शिकायत की कि एक नशेड़ी प्रवृत्ति का व्यक्ति आए दिन महिलाओं के साथ अभद्रता करता है और गाली-गलौज करते हुए झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देता है। इससे मोहल्ले के लोग परेशान हैं। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसएचओ मटसेना को आवश्यक विधिक एवं कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जलभराव की समस्या पर गली निर्माण के आदेश वार्ड संख्या 19, नई आबादी चंद्रवार गेट स्थित मोहल्ला मोहन नगर के निवासी देवप्रकाश वर्मा ने कच्ची गली में जलभराव की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि गली में पानी भरने से राहगीरों और स्कूली बच्चों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है और लोग चोटिल भी हो रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग एवं निर्माण खंड के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर जल्द गली का निर्माण कराने के निर्देश दिए। हैंडपंप मरम्मत के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला उठाग्राम लालऊ निवासी शिवम प्रताप सिंह ने ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के साक्ष्यों के साथ शिकायत की कि हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 19,800 रुपये की सरकारी धनराशि तत्कालीन अथवा वर्तमान ग्राम प्रधान द्वारा मजदूरी के नाम पर व्यक्तिगत बैंक खाते में हस्तांतरित की गई। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ एवं संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों से धनराशि की वसूली और कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।तीन साल से नहीं हुई खोदी गई गलियों की मरम्मत ग्राम पंचायत बैंदी की प्रशासक वंशिका राज शर्मा ने शिकायत की कि जल जीवन मिशन के तहत एलएंडटी कंपनी द्वारा पाइपलाइन डालने के लिए तीन साल पहले गांव की गलियां खोदी गई थीं, लेकिन आज तक उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चकमार्ग पर कब्जे और रास्ता बंद करने की शिकायत ग्राम खगरई, थाना नारखी निवासी प्रमोद कुमार ने मौजा गढ़ी छत्रपति में गाटा संख्या 163 स्थित सरकारी चकमार्ग पर मिट्टी डलवाने और विपक्षियों द्वारा रास्ता रोके जाने की शिकायत की। उन्होंने महिला पुलिस बल की सहायता से रास्ता सुगम कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने बीडीओ फिरोजाबाद को मामले में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी औपचारिकता या भ्रामक आख्या के आधार पर न किया जाए। शिकायतों का जमीनी स्तर पर निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली मिलने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम बदन राम, डीएफओ भागेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सुदर्शन कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24