जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, फल और मिठाई भेंट कर लिया आशीर्वाद
Gargachary Times
9 November 2026, 19:37
48 views
Firozabad
फिरोजाबाद। दीपावली के पावन पर्व पर रविवार, 8 नवंबर को जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम पहुंचकर संवासियों के साथ हर्षोल्लास से दीपावली मनाई। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों के साथ श्री लक्ष्मी-गणेश जी का पूजन किया और दीप प्रज्ज्वलित कर सुख-समृद्धि की कामना की।जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल एवं मिठाई भेंट की। साथ ही सभी संवासियों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वृद्धजनों के साथ समय बिताते हुए त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी टूंडला दिव्या, तहसीलदार देवानंद तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती, वरिष्ठ सहायक समाज कल्याण शिवकुमार कुशवाह, ग्राम विकास अधिकारी ब्रजेश कुमार, अनमोल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।