Loading...

डांट से नाराज होकर तालाब में कूदा 10 वर्षीय बालक, पुलिस ने बचाया

Gargachary Times 9 November 2026, 19:37 41 views
Firozabad
डांट से नाराज होकर तालाब में कूदा 10 वर्षीय बालक, पुलिस ने बचाया
फिरोजाबाद। मक्खनपुर के नगला तुरकिया तालाब में सोमवार को घर में डांट पड़ने से नाराज होकर 10 वर्षीय बालक तालाब में चला गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से बालक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, अरसद पुत्र मेहराज सोमवार को घर में डांट पड़ने से नाराज हो गया। इसके बाद वह नगला तुरकिया स्थित तालाब में चला गया। बालक के तालाब में जाने की जानकारी होते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसपी जयदीप गुप्ता और एसओ चमन शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। चेयरमैन प्रतिनिधि दिलीप लोधी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त प्रयास कर बालक को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद बालक को नहलाकर घर पहुंचाया गया और माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयासों की सराहना की गई।
Follow Samachar24