Loading...

गोवर्धन पूजा महोत्सव में उमड़े देशी-विदेशी लाखों श्रद्धालु भक्त सर पर छप्पन भोग व गोवेर्धन

Gargachary Times 10 November 2026, 20:16 7 views
Mathura
गोवर्धन पूजा महोत्सव में उमड़े देशी-विदेशी लाखों श्रद्धालु भक्त सर पर छप्पन भोग व गोवेर्धन
गोवर्धन मथुरा -गिरिराज नगरी गोवेर्धन मै देश विदेश से आये लाखो भक्तो ने मृदंग, ढोल, मझीरा और थाप की धुन के बीच मुख से निकलते हरि बोल के स्वर। कोई राधा तो कोई ललिता , विसाखा। लिवास के भारतीय परिधान पहने और दही की मटकी और भोग की छबरी सिर पर रख। प्रभु की भक्ति में गिरिराज तलहटी की ओर कदम भी रोके नहीं रूक रहे थे। 22 अक्टूबर ,बुधवार को ऐसा नजारा गोवेर्धन की गिरिराज नगरी मै देख बस यही लग रहा था कि एक बार फिर से गोवर्धन में द्वापर युग अवतरित हो गया है। गिरिराज जी की पूजा का स्थल अनूठा नजर आया। इस बार दीपावली के बाद दो दिन गोवर्धन पूजा महोत्सव मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय गौड़ीय वेदांत समिति के तत्वावधान में गिरधारी गौड़ीय मठ से हर बार की तरह गोवर्धन पूजा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कई देशों से आये विदेशी भक्त अपना वही यह यात्रा गिरधारी गौड़ीय मठ से निकाली गई शोभायात्रा हरिगोकुल मंदिर से परिक्रमा मार्ग के राजा जी के मंदिर के पीछे गिरिराज जी की तलहटी में पहुंची। जहां गिरिराज जी का कई टन दूध, दही, शहद आदि के साथ अभिषेक किया। सैकड़ो प्रकार के व्यंजन भक्तो ने गिरिराज जी को अर्पित कर मनोती मागी
Follow Samachar24