पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, शिकोहाबाद पुलिस ने की कार्रवाई
Gargachary Times
10 November 2026, 20:29
29 views
Firozabad
फिरोजाबाद। जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिकोहाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना शिकोहाबाद में बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी अब्दुल फैजाद उर्फ अब्दुल सज्जात पुत्र अब्दुल वहाब को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से जयराम बाजार, मौती चौक, थाना खगौल, जिला पटना (बिहार) का निवासी है। वह वर्तमान में शिकोहाबाद के स्वामी नगर में विजय बहादुर के मकान में किराये पर रह रहा था।
आरोपी के खिलाफ थाना शिकोहाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 882/2026 के तहत धारा 137(2), 123 बीएनएस तथा धारा 5M/6 और 11(vi)/12 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, निरीक्षक अपराध कृष्ण स्वरूप पाल और हेड कांस्टेबल रामकिशोर शामिल रहे।