मक्खनपुर पुलिस ने जुआ खेलते सात आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6,280 रुपये बरामद
Gargachary Times
10 November 2026, 20:30
36 views
Firozabad
फिरोजाबाद। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मक्खनपुर पुलिस ने जुआ खेलते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते और कुल 6,280 रुपये नकद बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने मंगलवार को मोहल्ला जिजौली में गोदाम के पीछे छापेमारी की। इस दौरान मौके पर जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर पुत्र शिवशंकर निवासी डॉक्टर सतीश वाली गली मक्खनपुर, शमसुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन निवासी डाकखाने वाली गली मक्खनपुर, राजकुमार पुत्र जयश्रीराम, देवेंद्र कुमार उर्फ बबलू पुत्र रमेशचंद्र, घनश्याम पुत्र कालीचरन, मुस्तकीम पुत्र मुन्ने अली और अरविंद कुमार पुत्र कमलेश निवासीगण जिजौली थाना मक्खनपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 52 ताश के पत्ते तथा जामा तलाशी और मालफड़ के कुल 6,280 रुपये बरामद किए हैं। इस मामले में थाना मक्खनपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 309/2026 धारा 13जी जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक कपिल कुमार सहित कांस्टेबल प्रभान, गुड्डू, शिवम शर्मा, सुरेश कुमार, अजय कुमार, अतुल कुमार और दाऊदयाल शामिल रहे।