Loading...

फिरोजाबाद में यातायात पुलिस का बड़ा अभियान, 789 वाहनों के चालान, दो ई-रिक्शा सीज

Gargachary Times 10 November 2026, 20:33 50 views
Firozabad
फिरोजाबाद में यातायात पुलिस का बड़ा अभियान, 789 वाहनों के चालान, दो ई-रिक्शा सीज
फिरोजाबाद। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। अभियान में कुल 789 वाहनों के चालान किए गए, जबकि दो ई-रिक्शा सीज किए गए।यातायात पुलिस ने अभियान के दौरान ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध 43 चालान किए। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर चलाए जा रहे ऑटो के 32 चालान किए गए। वहीं, तेज आवाज में साउंड स्पीकर लगाकर संचालित किए जा रहे ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ई-रिक्शा सीज किए गए और 31 चालान किए गए।इसके अलावा ओवरस्पीड वाहन चलाने वालों के खिलाफ 144 चालान किए गए, जबकि स्टंट और तेज गति से बाइक चलाने वाले पांच वाहन चालकों के चालान किए गए। अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 534 वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इस प्रकार यातायात पुलिस ने अभियान के दौरान कुल 789 चालान करते हुए दो ई-रिक्शा सीज किए। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। साथ ही ऑटो और ई-रिक्शा में निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारियां बैठाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। फिरोजाबाद पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
Follow Samachar24