Loading...

बारिश ने बिगाड़ा खेल! भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे रद्द

Gargachary Times 10 November 2026, 20:54 39 views
Sports
बारिश ने बिगाड़ा खेल! भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे रद्द
बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला तीसरा वनडे मैच रद्द कर दिया गया। हैमिल्टन में मंगलवार को सिर्फ टॉस हो सका। तय किया गया कि मुकाबला 40-40 ओवर का होगा। लेकिन, लगातार बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके मैच रद्द कर दिया गया। यह मैच धुल जाने से इतना तय हो गया है कि टीम इंडिया अब यह सीरीज नहीं हार सकती। पांच मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले भारत जीत चुका है। अब अगर न्यूजीलैंड आखिरी दो मैच जीत भी लेता है तो भी सीरीज बराबर ही होगी। वनडे क्रिकेट में बारिश सहित अन्य कारणों से सबसे ज्यादा मैच रद्द होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत और न्यूजीलैंड के नाम ही दर्ज है। भारत ने अब तक 1086 वनडे खेले हैं। इनमें से 44 रद्द हुए हैं। न्यूजीलैंड के 860 वनडे में से 44 रद्द हुए हैं। हैमिल्टन में लगातार बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रद्द हो गया। मैच रद्द होने के साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिलाते नजर आए। अब सीरीज के बाकी दो मुकाबले 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेले जाएंगे। भारत 5 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। माउंट माउंगानुई में फिलहाल मौसम अच्छा रहने का अनुमान है, ऐसे में बाकी दोनों मैच पूरे होने की उम्मीद है।
Follow Samachar24