मथुरा-बलदेव में मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग पुलिस अभिरक्षा में
Gargachary Times
12 November 2026, 16:21
39 views
Mathura
बलदेव। थाना बलदेव पुलिस ने मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 11 नवंबर को सुबह करीब 11:20 बजे जगन्नाथपुरी कस्बे से की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान माधव पुत्र बलराम (20 वर्ष) तथा कोमल उर्फ सनद पुत्र महादेव (40 वर्ष), निवासी जगन्नाथपुरी, थाना बलदेव के रूप में हुई है। वहीं, मामले में शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस ने इस संबंध में थाना बलदेव में दर्ज मुकदमा संख्या 0382/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया है।