Loading...

राया में पेड़ से टकराकर खेत में गिरी स्विफ्ट कार, दो लोग गंभीर घायल

Gargachary Times 12 November 2026, 16:27 34 views
Mathura
राया में पेड़ से टकराकर खेत में गिरी स्विफ्ट कार, दो लोग गंभीर घायल
राया अमित अग्रवाल मथुरा। थाना राया क्षेत्र के गांव सरस के समीप गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खेत में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को कार से बाहर निकलवाकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार संजय तोमर पुत्र विष्णु दत्त निवासी खेरिया मोड़, आगरा और पवन पुत्र मुरारी लाल निवासी नंद की घड़ी, थाना राया, कार से राया की ओर से सादाबाद रोड स्थित नंद की घड़ी जा रहे थे। गांव सरस के समीप अचानक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और खेत में जा गिरी। प्रथम दृष्टया नींद की झपकी आने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Follow Samachar24