Loading...

संत अनंत दास जी महाराज के तिरोभाव उत्सव में बही भक्ति की धारा

Gargachary Times 13 November 2026, 18:15 27 views
Mathura
संत अनंत दास जी महाराज के तिरोभाव उत्सव में बही भक्ति की धारा
गोवर्धन। बृज की विभूति गौड़ीय संप्रदाय के गोलोकवासी नित्य लीला प्रविष्ट श्री अनंत दास बाबा जी महाराज का तिरोभाव उत्सव धार्मिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। महोत्सव में वर्तमान में श्रीपाद रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के गद्दीनशीन महंत केशव दास बाबा जी महाराज के सानिध्य तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम के शुभारंभ पर अधिवास कीर्तन श्रीराधाकुंड और गोवर्धन के मुड़िया संतो के निर्देशन में किया गया। दूसरे दिन चार प्रहर व्यापी अखंडनाम कीर्तन किया गया। कार्यक्रम के तीसरे दिन सूचक एवं महिमा कीर्तन के बाद संत विद्वत् सम्मेलन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। गुरु महाराज के डोले के साथ राधाकुंड श्यामकुंड की परिक्रमा हजारों की संख्या में शामिल देशी विदेशी भक्तों की मौजूदगी में लगाई गई। पीठाधीश्वर महंत केशव दास महाराज ने बताया कि पूज्य गुरुदेव महाराज ने राधाकुंड तट पर रहकर आजीवन भजन किया। उन्होंने कई दर्जन धार्मिक ग्रंथों हिंदी, संस्कृत, बंगला एवं अंग्रेजी भाषा में रचना की। वे उनके द्वारा चलाए सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर सुबल सरदार, व्यास वैष्णव पद दास, व्यास परीक्षित दास, आचार्य निताई पंडित जी महाराज, बलराम दास, गोपाल कोतबाल, कृष्ण चंद्र दुबे, लोकनाथ दास, छैल बिहारी दास, वासुदेव, अमित दास, ब्रज बिहारी दास आदि थे।
Follow Samachar24