ज्ञानेश्वरी देवी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
Gargachary Times
13 November 2026, 21:21
36 views
Firozabad
फिरोजाबाद। यातायात माह नवंबर के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में शुक्रवार को ज्ञानेश्वरी देवी इंटर कॉलेज में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यातायात पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव और सुरक्षित यातायात के नियमों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पार करते समय सावधानी बरतने तथा सुरक्षित तरीके से आवागमन करने के बारे में बताया गया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए सभी को यातायात नियमों के प्रति सजग रहना चाहिए।यातायात पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही अपने परिवारजनों और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
फिरोजाबाद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखने में सहयोग करें।