एसएसपी आदित्य लांग्हे ने पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली सलामी, शाखाओं का किया निरीक्षण
Gargachary Times
13 November 2026, 21:22
29 views
Firozabad
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों का टर्नआउट चेक किया और शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिसकर्मियों को दौड़ लगवाई। साथ ही अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया।
परेड के दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को अपनी शारीरिक फिटनेस बनाए रखने और ड्यूटी के दौरान अनुशासन का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात पुलिसकर्मियों को जनपद की यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, अनुशासित एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।परेड के उपरांत एसएसपी ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने परिवहन शाखा, रेडियो शाखा, बैरक, भोजनालय, गैस गोदाम, कैंटीन, क्वार्टर गार्द, आर्म्स वर्कशॉप, स्टोर एवं डीएफएमडी कक्ष का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।