Loading...

आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों और गोदामों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Gargachary Times 13 November 2026, 21:24 34 views
Firozabad
आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों और गोदामों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
फिरोजाबाद। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेशों के अनुपालन में शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र प्रथम फिरोजाबाद के अंतर्गत शराब गोदामों तथा फुटकर देशी और कंपोजिट शराब की दुकानों का निरीक्षण किया।यह कार्रवाई उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम द्वारा स्टाफ के साथ की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों और कैंटीन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न होने देने तथा ग्राहकों की मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही दुकानों पर पर्याप्त स्टॉक रखने, सीसीटीवी कैमरों को लगातार संचालित रखने, पीओएस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री करने तथा सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने को कहा गया। अधिकारियों ने ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने और निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की मौके पर पहुंचकर जांच की गई। आबकारी विभाग ने दुकानदारों को सभी नियमों का पालन करने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
Follow Samachar24