Loading...

टूंडला में आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

Gargachary Times 13 November 2026, 21:30 31 views
Firozabad
टूंडला में आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
फिरोजाबाद। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेशों के अनुपालन में शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम ने टूंडला क्षेत्र में देशी एवं कंपोजिट शराब की फुटकर दुकानों का निरीक्षण किया।यह कार्रवाई उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 टूंडला द्वारा स्टाफ के साथ की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों एवं कैंटीन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न होने देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही दुकानों पर ग्राहकों की मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता बनाए रखने, पर्याप्त स्टॉक रखने, सीसीटीवी कैमरों को निरंतर संचालित रखने तथा पीओएस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने को कहा गया।आबकारी टीम ने दुकानदारों को अभिलेख अद्यतन रखने, ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने और निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दुकानों पर सभी व्यवस्थाएं नियमानुसार संचालित रखी जाएं और किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने पाए।
Follow Samachar24