राया-लोडिंग टेम्पो ने रेलवे फाटक में मारी टक्कर, फाटक टूटने से घंटों थमा आवागमन
Gargachary Times
14 November 2026, 22:00
34 views
Mathura
कस्वा राया में कोयल रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण कार्य के चलते रेलवे फाटक बंद रहने से मांट रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है शनिवार सुबह पानी सप्लाई करने वाला लोडिंग टेम्पो फाटक से टकरा गया जिससे रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया और आवागमन बाधित हो गया
फाटक टूटने के बाद सड़क पर जाम लग गया और लोगों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा रेलवे गार्ड ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर सहित अधिकारियों को दी मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने फाटक की मरम्मत कर आवागमन सुचारु कराया
स्थानीय लोगों का कहना है कि अंडरपास निर्माण के चलते पहले से ही मांट रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ा हुआ है ऐसे में आए दिन जाम और हादसों की स्थिति बनी रहती है