Loading...

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त विकास गिरफ्तार, टूंडला पुलिस ने हाईवे कट से दबोचा

Gargachary Times 14 November 2026, 22:09 35 views
Firozabad
गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त विकास गिरफ्तार, टूंडला पुलिस ने हाईवे कट से दबोचा
फिरोजाबाद। जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत टूंडला पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान विकास पुत्र छोटेलाल निवासी नगला महादेव, थाना टूंडला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूंडला के नेतृत्व में थाना टूंडला पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 14 नवंबर 2026 को नगला महादेव कट हाईवे से अभियुक्त विकास को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ थाना टूंडला में मुकदमा अपराध संख्या 479/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अलावा वर्ष 2026 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में तथा वर्ष 2025 में आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, उपनिरीक्षक हर्षित कुमार, हेड कांस्टेबल सत्यभान सिंह और कांस्टेबल गोपीचन्द्र शामिल रहे।
Follow Samachar24