Loading...

ऑटो में सवार महिला अधिवक्ता का बैग लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार

Gargachary Times 14 November 2026, 22:10 42 views
Firozabad
ऑटो में सवार महिला अधिवक्ता का बैग लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार
फिरोजाबाद। जनपद में लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रसूलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने महिला अधिवक्ता और एक अन्य महिला का पर्स लूटने की दो घटनाओं में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, 6500 रुपये नकद और लूटे गए बैग का सामान बरामद किया गया है। घटना में शामिल उसका दूसरा साथी अभी फरार है। पुलिस के अनुसार 7 नवंबर 2026 को अधिवक्ता शीबा खान अपने साथी अधिवक्ताओं के साथ डबरई स्थित न्यायालय ऑटो से जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से काली पल्सर बाइक पर सवार दो युवक आए और उनका हैंडबैग छीनकर भागने लगे। पीछा करने पर बाइक पर पीछे बैठे युवक ने तमंचा दिखाकर धमकी दी और फरार हो गया। इस मामले में थाना रसूलपुर में मुकदमा अपराध संख्या 552/26 दर्ज किया गया था।वहीं, 8 नवंबर को थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में दूसरी घटना हुई। संजय कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ टूंडला से ऑटो में बैठकर बिलहना स्थित घर जा रहे थे। गाजीपुर रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने उनकी पत्नी का पर्स झपट्टा मारकर छीन लिया और फरार हो गए। इस मामले में थाना बसई मोहम्मदपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।दोनों घटनाओं की जांच के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त विकास वर्मा पुत्र लालता प्रसाद उर्फ पिंटू निवासी सुहागनगर, थाना दक्षिण को रसूलपुर पुलिस ने बरकतपुर रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अभियुक्त ने अपने साथी मोहित पुत्र सूरज यादव निवासी नगला पचिया, हिमायूंपुर के साथ दोनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। 6500 रुपये और जरूरी दस्तावेज बरामद पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से रसूलपुर की घटना से संबंधित 1500 रुपये नकद, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, न्यायालय में वाद नोटिस की छायाप्रति, बैंक एटीएम कार्ड का रैपर, दो छोटे हैंड पर्स, बार काउंसिल की तीन स्लिप और तीन पासपोर्ट साइज फोटो सहित अन्य सामान बरामद किया है। वहीं, थाना बसई मोहम्मदपुर की घटना से संबंधित 5000 रुपये भी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस ने अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार विकास वर्मा के खिलाफ रसूलपुर और बसई मोहम्मदपुर थानों में लूट से संबंधित दो मुकदमों के अलावा आर्म्स एक्ट का भी मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है, जबकि दूसरे आरोपी मोहित की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक निशान्त कुमार, हेड कांस्टेबल प्रणवीर सिंह, कांस्टेबल विवेक यादव और कांस्टेबल प्रिंसराज कम्बोज शामिल रहे।
Follow Samachar24