आबकारी विभाग ने शिकोहाबाद में देशी और कंपोजिट शराब दुकानों का किया निरीक्षण
Gargachary Times
14 November 2026, 22:11
40 views
Firozabad
फिरोजाबाद। जनपद में आबकारी व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने और शराब की दुकानों पर निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आबकारी विभाग द्वारा निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 शिकोहाबाद ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र की फुटकर देशी शराब एवं कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया।
यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेश पर उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार और जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में की गई।
निरीक्षण के दौरान आबकारी टीम ने दुकानों एवं कैंटीन परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि दुकान के बाहर किसी भी व्यक्ति को मदिरा का सेवन न करने दिया जाए। साथ ही ग्राहकों की मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता बनाए रखने और पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए।टीम ने दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को लगातार संचालित रखने, पॉस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री करने तथा सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा ऑनलाइन भुगतान की सुविधा सुनिश्चित करने और मदिरा की बिक्री निर्धारित मूल्य पर ही करने की हिदायत दी गई।आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि शराब की दुकानों पर शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य है। निरीक्षण अभियान के माध्यम से दुकानों की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।