जबलपुर से आए श्रद्धालुओं ने नुक्कड़ नाटक से दिया सफाई का संदेश
Gargachary Times
15 November 2026, 20:46
36 views
Mathura
मथुरा- बृज वैभव सफाई अभियान के तहत जबलपुर, मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालुओं ने नुक्कड़ नाटक कर बृज भूमि को गंदगी और बीमारी से मुक्त करने का संदेश दिया।
नाटक में श्रद्धालुओं ने बताया कि कूड़ा सड़क पर न फेंका जाए, प्लास्टिक का इस्तेमाल कम किया जाए, और अपने आसपास सफाई रखी जाए। गंदगी से ही बीमारी फैलती है, इसलिए बृज भूमि को साफ रखना हम सब का काम है।
नाटक देख रहे लोगों ने तालियां बजाकर श्रद्धालुओं का हौसला बढ़ाया। कई लोगों ने मौके पर ही सफाई का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने कहा कि बृज भूमि आस्था की भूमि है, इसको साफ-सुथरा रखना हर श्रद्धालु की जिम्मेदारी है।
अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि आगे भी अलग-अलग जगहों पर नुक्कड़ नाटक और सफाई अभियान चलाया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ें।