Loading...

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर विकास भवन में हुआ कार्यक्रम, प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा

Gargachary Times 15 November 2026, 20:50 39 views
Firozabad
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर विकास भवन में हुआ कार्यक्रम, प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा
फिरोजाबाद। जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा जनजातीय समाज के अधिकारों, सम्मान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महान जननायक एवं स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती शनिवार को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विकास भवन स्थित सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक चेतना और आत्मसम्मान के लिए महत्वपूर्ण संघर्ष किया। उनका जीवन समाज के सभी वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों और आदर्शों को अपनाकर समाज में समानता, सहभागिता और समावेशी विकास को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य परियोजना अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए), जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Follow Samachar24