Loading...

परिवार परामर्श केंद्रों की पहल: 22 पारिवारिक विवादों में कराया समझौता, फिर साथ रहने को राजी हुए पति-पत्नी

Gargachary Times 15 November 2026, 20:50 38 views
Firozabad
परिवार परामर्श केंद्रों की पहल: 22 पारिवारिक विवादों में कराया समझौता, फिर साथ रहने को राजी हुए पति-पत्नी
फिरोजाबाद। जनपद में पारिवारिक विवादों के निस्तारण के लिए पुलिस द्वारा संचालित परिवार परामर्श केंद्रों पर प्रभावी पहल की गई। शनिवार 15 नवंबर को परिवार परामर्श केंद्र, विभिन्न सर्किलों एवं थानों की पुलिस टीमों ने पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों को काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया। इस दौरान कुल 22 पारिवारिक मामलों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया। परिवार परामर्श केंद्र में सीता-अर्जुन, गुलफसा बानो-शाकिर अली, उमा भारती-सत्येंद्र राठौर, लालो देवी-रामहरि तथा सृष्टि-प्रदीप सक्सेना सहित कई दंपतियों के बीच चल रहे विवादों को बातचीत के माध्यम से सुलझाया गया। वहीं शिल्पी और ऋषि कुमार के मामले में दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया गया, जिस पर दोनों पक्षों ने घरेलू समझौता होने और सकुशल साथ रहने की जानकारी दी। इसी क्रम में थाना सिरसागंज क्षेत्र से जुड़े तान्या दिवाकर-किशन, भावना-अश्वनी, शिवानी-अमन, राखी-शिवकुमार और अंजली-अमन के मामलों में भी काउंसलिंग के जरिए विवादों का निस्तारण किया गया। परिवार परामर्श केंद्र सर्किल टूंडला में दुर्गेश-वीनेश कुमार, संजू खान-रुकसार, भावना-जयप्रकाश, प्रवेश-अजय कुमार, शिवानी-अमन कुमार और निशा बानो-हजरत अली के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया गया। इसके अलावा थाना रामगढ़ क्षेत्र में साजिया-अरबाज, तालिब-अफसाना और सरिता-रोहित कुमार के पारिवारिक विवादों को सुलझाया गया। वहीं थाना रसूलपुर क्षेत्र की पायल और मोनू के मामले में भी काउंसलिंग के माध्यम से समझौता कराया गया। पुलिस की इस पहल से पारिवारिक विवादों में उलझे दंपतियों को आपसी मतभेद दूर कर फिर से साथ रहने का अवसर मिला। परिवार परामर्श केंद्रों के प्रयास से कुल 22 मामलों का निस्तारण किया गया।
Follow Samachar24