Loading...

बाल दिवस पर प्रयास संस्था ने बांटी खुशियां, 383 बच्चों को भेंट किए उपहार

Gargachary Times 15 November 2026, 20:56 34 views
Mathura
बाल दिवस पर प्रयास संस्था ने बांटी खुशियां, 383 बच्चों को भेंट किए उपहार
वृंदावन। पुनीत शुक्ला सामाजिक सरोकारों के तहत निर्धन एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में जुटी प्रयास संस्था की ओर से बाल दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। संस्था द्वारा संचालित चारों प्रयास आशाएं स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जगन्नाथ घाट स्थित प्रयास आशाएं स्कूल में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं गौरे दाऊजी स्थित स्कूल में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नाभा कुंज स्थित विद्यालय में चित्रकला एवं गायन प्रतियोगिताएं हुईं, जबकि ग्राम सकराया के स्कूल में ग्रामीण बच्चों ने विभिन्न स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी स्थानों पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर संस्था की ओर से सभी 383 बच्चों को उपहार वितरित किए गए। उपहार स्वरूप बच्चों को टूथपेस्ट, ब्रश, साबुन, पेंसिल, रबर, शार्पनर के साथ चॉकलेट और बिस्किट भी दिए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। संस्था के अध्यक्ष अभय वशिष्ठ ने कहा कि प्रयास संस्था का उद्देश्य केवल बच्चों को शिक्षित करना ही नहीं, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति, संस्कार और सभ्यता से भी परिचित कराना है। वहीं प्रयास आशाएं स्कूल की निदेशिका डिंपल शर्मा ने कहा कि संस्था निरंतर प्रयासरत है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा और अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। कार्यक्रम में विवेक आचार्य, अतुल श्रीवास्तव, गार्गी श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, योगेश शर्मा, कविता गुप्ता, मोहित गुप्ता, गायत्री, सपना कुमारी, नीलम वर्मा, डॉ. सचिन अग्रवाल, प्रवीण वशिष्ठ, कान्हा वर्मा, संजीव वर्मा, लीना चौधरी, नैना चौधरी, प्रीति अरोड़ा, नीलमणि अरोड़ा, मंजू मैडम, मोहिनी शर्मा, भोला, देव ब्रजवासी, सपना निषाद, प्रियंका कुमारी, कृष्णा अग्रवाल, आयुष गोस्वामी एवं आदित्य गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Follow Samachar24