शिकोहाबाद में आबकारी विभाग की टीम ने शराब की दुकानों का किया निरीक्षण, निर्धारित मूल्य पर बिक्री के निर्देश
Gargachary Times
16 November 2026, 20:29
36 views
Firozabad
फिरोजाबाद। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेशों के अनुपालन में सोमवार को आबकारी विभाग की टीम ने शिकोहाबाद क्षेत्र में फुटकर देशी शराब एवं कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया।
उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 शिकोहाबाद ने अपनी टीम के साथ क्षेत्रांतर्गत संचालित शराब की दुकानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को दुकान एवं कैंटीन परिसर में साफ-सफाई रखने, दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न होने देने तथा ग्राहकों की मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही दुकानों पर पर्याप्त स्टॉक रखने और सीसीटीवी कैमरों को निरंतर संचालित रखने को कहा गया।
आबकारी निरीक्षक ने पॉस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री करने, अभिलेखों को अद्यतन रखने, ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मदिरा की बिक्री निर्धारित मूल्य पर ही करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी दुकानदारों को आबकारी नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देशित किया गया।