आबकारी विभाग ने देशी शराब और कंपोजिट दुकानों का किया निरीक्षण, निर्धारित मूल्य पर बिक्री के दिए निर्देश
Gargachary Times
16 November 2026, 20:29
32 views
Firozabad
फिरोजाबाद। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेशों के अनुपालन में सोमवार को आबकारी विभाग की टीम ने सिरसागंज क्षेत्र में फुटकर देशी शराब एवं कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया।
उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 सिरसागंज ने अपनी टीम के साथ क्षेत्रांतर्गत संचालित शराब की दुकानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को दुकान एवं कैंटीन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न होने देने तथा ग्राहकों की मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही दुकानों पर पर्याप्त स्टॉक रखने, सीसीटीवी कैमरों को निरंतर संचालित रखने और पॉस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री करने को कहा गया।आबकारी निरीक्षक ने दुकानदारों को अभिलेख अद्यतन रखने, ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने तथा मदिरा की बिक्री निर्धारित मूल्य पर ही करने के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दुकानों पर सभी निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।