Loading...

जनगणना-2027 में सहभागिता का संदेश लेकर आगे आए ब्लॉक प्रमुख प्रतीक चौधरी, स्वयं स्व-गणना कर क्षेत्रवासियों को किया जागरूक

Gargachary Times 18 November 2026, 18:42 37 views
Mathura
जनगणना-2027 में सहभागिता का संदेश लेकर आगे आए ब्लॉक प्रमुख प्रतीक चौधरी, स्वयं स्व-गणना कर क्षेत्रवासियों को किया जागरूक
बलदेव (मथुरा)। भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित डिजिटल स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान को जन-जन तक पहुंचाने एवं नागरिकों को इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वयं तथा अपने परिवार की स्व-गणना कर सहभागिता का प्रेरक संदेश दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज क्षेत्र पंचायत बलदेव के अध्यक्ष (ब्लॉक प्रमुख) श्री प्रतीक चौधरी ने जागरूकता की सार्थक पहल करते हुए स्वयं अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण की तथा क्षेत्रवासियों से भी इस राष्ट्रीय अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने स्वयं आगे आकर यह संदेश दिया कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन मात्र नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय संरचना को समझने और भविष्य की विकास योजनाओं को सशक्त आधार प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्री प्रतीक चौधरी जी ने अपने प्रेरणाप्रद संदेश में कहा कि सभी क्षेत्रवासी 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध डिजिटल स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाते हुए स्वयं एवं अपने परिवार की स्व-गणना पूर्ण कर राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व के निर्वहन और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी के रूप में स्वीकार करें। क्यूंकि हमारा एक छोटा-सा प्रयास राष्ट्रीय विकास की व्यापक परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उक्त स्व-गणना की प्रक्रिया फील्ड ट्रेनर सुशेंद्र मित्तल एवं संजय कुमार तथा सुपरवाइजर डॉ. जगदीश पाठक द्वारा संपन्न कराई गई।
Follow Samachar24