Loading...

पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण का मुद्दा उठा, 12 दिसंबर को दिल्ली आंदोलन में शामिल होंगे पेंशनर्स

Gargachary Times 18 November 2026, 19:52 31 views
Firozabad
पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण का मुद्दा उठा, 12 दिसंबर को दिल्ली आंदोलन में शामिल होंगे पेंशनर्स
फिरोजाबाद। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा फिरोजाबाद की आवश्यक बैठक बुधवार को वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय स्थित पेंशन कक्ष में सुबह 11 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री विजेन्द्र सिंह ने किया।बैठक में आगामी 29 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन को लेकर चर्चा की गई। जनपद शाखा की ओर से संगठन के पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया कि वे अधिवेशन में प्रदेश स्तर पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति व्यय के दावों की पूर्व व्यवस्था बहाल रखने के मुद्दे पर अपना पक्ष मजबूती से रखें। बैठक में आठवें वेतन आयोग के नोटिफिकेशन में पेंशन पुनरीक्षण के विषय को शामिल नहीं किए जाने पर भी चिंता जताई गई। इस मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी पेंशनर फेडरेशन द्वारा आगामी 12 दिसंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़े आंदोलन का आयोजन किया जाएगा। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशों के क्रम में फिरोजाबाद जनपद से भी बड़ी संख्या में पेंशनर्स आंदोलन में शामिल होंगे। बैठक में आंदोलन में सहभागिता को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में दर्शन सिंह, प्रेम प्रकाश कुशवाह, अनूप सिंह, व्रजेश उपाध्याय, सुखदेव सिंह, माधवेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, राजेश कुमार, ओम प्रकाश, योगेश बाबू, यादव कुमार तोमर, साहब सिंह, मुलोरा सिंह, दिनेश बाबू, श्रीकृष्ण शंखवार, महेन्द्र कुमार कुलश्रेष्ठ, सुरेन्द्र पाल सिंह, नरभ बाबू, मुकेश चंद्र, वीरिश्वर सिंह और श्रीमती लक्ष्मी देवी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Follow Samachar24