यादव महासभा के बैनर तले वीर सैनिकों को नमन किया, अडी़ंग में दीपदान, पुष्पांजलि अर्पित कर दी वीरांजलि
Gargachary Times
19 November 2026, 19:25
36 views
Mathura
गोवर्धन के कस्बा अडीग मे अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा महिला ईकाई ने दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया । 1962 के भारत चीन युद्ध में वीर अहीर सैनिकों को गांव अडी़ंग में वीरांजली दी गई। रेजांगला के युद्ध में दुश्मन सैनिकों का काल बने यादव महा नायकों की याद में 114 दीपक जलाकर पुष्प अर्पित किए।
अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा महिला ईकाई की जिलाध्यक्ष पूनम यादव के आह्वान पर समाज की मातृशक्ति ने रेजांगला के रणबांकुरों के जय घोष किए। कार्यक्रम में समाज के बड़े बुजुर्गों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में चंद्रवती, पर्वती, नीलम, विजय रानी ,सरोज, उर्मिला, कुशमा, मछला, विक्रम, दीपक, लेखी, पांची, महेश, बाली, गोपाल, मोही, कार्तिक, गजेन्द्र आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।