Loading...

राया-हाथरस मार्ग पर कार और मैक्स की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल

Gargachary Times 19 November 2026, 19:48 35 views
Mathura
राया-हाथरस मार्ग पर कार और मैक्स की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव बिरहना के समीप राया-हाथरस मार्ग पर गुरुवार को कार और मैक्स की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनई पहुंचाया और उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी। जानकारी के अनुसार नयावास निवासी जीतेंद्र कार से राया की ओर जा रहे थे। बिरहना के समीप वाहन को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही मैक्स से उनकी कार की टक्कर हो गई। मैक्स में हसायन क्षेत्र के नगला रतीका निवासी उमेश सवार थे, जो फरीदाबाद से सिंघाड़े बेचकर वापस लौट रहे थे। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दी।
Follow Samachar24