आगजनी पीड़ित दुकानदार की मदद को आगे आया लक्की अतुर्रा फाउंडेशन, दी आर्थिक सहायता
Gargachary Times
19 November 2026, 19:49
36 views
Firozabad
फिरोजावाद / जसराना क्षेत्र के शादी नगला मोड़ तिराहे पर स्थित सब्जी की दुकान में आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। हादसे में दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही लक्की अतुर्रा फाउंडेशन के अध्यक्ष लोधी देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की।जानकारी के अनुसार, शादी नगला मोड़ तिराहे पर ऋषभ कुमार पुत्र प्रेम सिंह सब्जी की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अचानक अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखी सब्जियां और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।घटना की जानकारी मिलने पर लक्की अतुर्रा फाउंडेशन के अध्यक्ष लोधी देवेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित ऋषभ कुमार व उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने फाउंडेशन की ओर से तत्काल आर्थिक सहायता देते हुए परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।फाउंडेशन के इस मानवीय प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की। इस दौरान फाउंडेशन के सदस्य मुकेश लोधी, बलराम सिंह, जगतवीर राजपूत, कायम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।