मोदी का कंपनियों पर हमला: टैक्स छूट दी, फिर भी न सैलरी बढ़ी, न नौकरियां!
Gargachary Times
19 November 2026, 20:00
40 views
Delhi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश के बड़े उद्योगपतियों और कंपनियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा, 'आपकी भूख इतनी है कि कितना ही खिलाओ, पेट भरता नहीं है।'
उन्होंने कहा कि सरकार ने कंपनियों का कॉर्पोरेट टैक्स 30% से घटाकर 22% किया, लोगों को 12 लाख रुपए तक की कमाई टैक्स फ्री करने की राहत दी, लेकिन कंपनियों ने क्या किया।
PM ने कंपनियों से पूछा, 'क्या आपने अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई है? क्या ज्यादा लोगों को नौकरी दी है? नहीं। आपका रवैया ऐसा है कि 'मोदी जी, आप ही सब कुछ कीजिए, हम तो बस देखते रहेंगे।' क्या चीजें ऐसे ही चलती रहेंगी?'
मोदी नई दिल्ली के भारत मंडपम में उद्योग संगठन फिक्की (FICCI) के 100 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान देश के कई बड़े उद्योगपति भी मौजूद थे।
PM ने कहा कि 1970 के दशक में गरीबी हटाओ का नारा दिया गया था, तब भारत की आबादी करीब 50 करोड़ थी। लेकिन अर्थव्यवस्था पिछले 12-13 साल में बदली है। आज 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकले हैं।