Loading...

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Gargachary Times 20 November 2026, 19:42 31 views
Firozabad
मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक
फिरोजाबाद। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत शुक्रवार को जनपदभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने स्कूलों, कॉलेजों, गांवों और थाना क्षेत्रों में रैली एवं संगोष्ठियों के माध्यम से महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों तथा सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण के नेतृत्व में सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान मिशन शक्ति पुलिस टीमों ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा, समानता एवं अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही साइबर हिंसा और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, नशे के दुष्परिणाम, पारिवारिक विवाद एवं विघटन, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया।पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं एवं छात्राओं से किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने की अपील की। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक बनाकर उन्हें सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।
Follow Samachar24