सर्वोदय विद्यालय में गूंजा संविधान की प्रस्तावना का स्वर, विद्यार्थियों को बताए मौलिक अधिकार और कर्तव्य
Gargachary Times
20 November 2026, 19:43
37 views
Firozabad
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में शुक्रवार को संविधान संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत नगला श्रोती रोड स्थित श्री जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सुबह 10 बजे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने एक संविधान, एक स्वर के तहत भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठन किया। इसके बाद स्कूली बच्चों को संविधान में दिए गए अधिकारों एवं नागरिकों के कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेश शिवा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक जिम्मेदारियों की समझ विकसित करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की जानकारी भी होनी चाहिए।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश कुमार सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे। शिक्षकों ने आयोजन में सहयोग किया।