क्रीमिया ब्रिज हमले का बदला: रूस ने यूक्रेन पर 400 ड्रोन, 110 मिसाइलें दागीं, 8 मौतें
Gargachary Times
20 November 2026, 19:51
33 views
International
रूस ने यूक्रेन के क्रीमिया ब्रिज पर लगातार हमले का बदला अब ले लिया है। यूक्रेन पर गुरुवार रात 400 से ज्यादा ड्रोन और 110 से ज्यादा मिलाइलें दागीं गई। इस हमले में 8 लोगों की मौत हो गई।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने हमले में 27 बैलिस्टिक मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने इसे युद्ध के सबसे बड़े हमलों में से एक बताया। हमले में कई पुलों, बिजली-पानी की सप्लाई और रेलवे को नुकसान पहुंचा है।
इससे पहले गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने क्रीमिया ब्रिज पर हमले पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि रूस इस हमले का दर्दनाक जवाब देगा।
यूक्रेन के प्रधानमंत्री सेर्गी कोरेत्स्की ने बताया कि हमले में मारे गए 8 लोगों में से 6 राजधानी कीव के थे। बाकी 2 लोगों की मौत पश्चिमी शहर लवीव के एक रेलवे स्टेशन पर हुई।
रातभर हुए हमलों के दौरान कीव में कई धमाके हुए। जान बचाने के लिए लोग मेट्रो स्टेशनों में छिप गए। रूस ने निप्रो नदी पर बने कीव के 3 पुलों को भी निशाना बनाया। सरकार ने लोगों से अपील की कि वे कार से काम पर जाने से बचें।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद इन पुलों पर यह अब तक का सबसे बड़ा हमला है।