बांग्लादेश में विदेश राज्य मंत्री के घर आगजनी: युनूस के घर के बाद नया हमला, हिंसा के लिए हसीना जिम्मेदार
Gargachary Times
20 November 2026, 19:53
37 views
International
बांग्लादेश में विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के घर पर शुक्रवार को पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी गई। घटना के समय हुमायूं कबीर वहां मौजूद नहीं थे। घटना के बाद आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
कबीर ने इस हमले के लिए पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने अवामी लीग को आतंकवादी संगठन बताया।
कबीर ने कहा कि हिंसा के जरिए दिल्ली से किसी भगोड़े को कमर्शियल फ्लाइट से बांग्लादेश वापस नहीं लाया जा सकता। इसके लिए प्रत्यर्पण संधि का ही रास्ता अपनाया जाएगा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब शेख हसीना की वापसी की चर्चाओं और अवामी लीग द्वारा बुलाए गए 'लॉकडाउन' के कारण बांग्लादेश के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन, तोड़फोड़ और आगजनी जारी है।
गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के घर को भी आग के हवाले कर दिया था। इस बीच प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अवामी लीग पर हिंसा फैलाने और देश में साजिश रचने का आरोप लगाया है।