Loading...

जनगणना को लेकर एसडीएम ने पुलिसकर्मियों को किया जागरूक, कराई गई स्व-गणना

Gargachary Times 21 November 2026, 20:22 34 views
Mathura
जनगणना को लेकर एसडीएम ने पुलिसकर्मियों को किया जागरूक, कराई गई स्व-गणना
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा। जनगणना प्रभारी एसडीएम अश्वनी कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को जनगणना से संबंधित जागरूक किया। और जनगणना के महत्व, उद्देश्य और प्रक्रिया की भी जानकारी दी। जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला जनगणना प्रकोष्ठ की ओर से शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस एवं यूनिफॉर्म फोर्स दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनगणना प्रभारी एसडीएम अश्वनी कुमार ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना के उद्देश्य, महत्व और प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों को स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) के प्रति जागरूक किया गया और उनकी स्व-गणना भी कराई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस एवं यूनिफॉर्म फोर्स के अधिकारियों-कर्मचारियों को जनगणना अभियान से जोड़ना और इसमें उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में जनगणना प्रभारी अश्वनी कुमार, जनगणना निदेशालय से आए जिला प्रभारी मृगेन्द्र सिंह, सह-प्रभारी अभिषेक पांडेय, जिला जनगणना सहायक कपिल यदुवंशी, तकनीकी सहायक अंकुर सक्सेना एवं ऋषभ कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक राकेश कुमार बघेल और उपनिरीक्षक ओम प्रकाश भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पुलिसकर्मियों से जनगणना-2027 के सफल संचालन में सहयोग करने और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया गया।
Follow Samachar24