Loading...

जनगणना-2027 को लेकर पुलिस लाइन में कार्यशाला आयोजित, पुलिसकर्मियों ने की स्व-गणना 'वर्दीधारी दिवस' थीम के तहत आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

Gargachary Times 21 November 2026, 20:26 47 views
Firozabad
जनगणना-2027 को लेकर पुलिस लाइन में कार्यशाला आयोजित, पुलिसकर्मियों ने की स्व-गणना 'वर्दीधारी दिवस' थीम के तहत आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम
फिरोजाबाद। आगामी जनगणना-2027 के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में 'वर्दीधारी दिवस' (यूनिफॉर्म डे) थीम के अंतर्गत विशेष कार्यशाला एवं स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना की महत्ता और इसकी डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में जिला जनगणना अधिकारी एवं एडीएम (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती कल्पना जायसवाल, पुलिस अधीक्षक नगर रविशंकर प्रसाद तथा जिला जनगणना प्रभारी अजीत सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डिजिटल माध्यम से अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की।कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार एवं योगेन्द्र कुमार ने जनगणना से संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं और स्व-गणना के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार के सभी सदस्यों और अपने अधीनस्थ कार्मिकों की भी स्व-गणना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराएं। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार है। अनुशासित बल होने के नाते पुलिस विभाग की जिम्मेदारी है कि जनगणना-2027 में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित कर समाज के सामने एक आदर्श प्रस्तुत करे। इसके लिए सभी पुलिसकर्मियों को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
Follow Samachar24