यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात माइलस्टोन 110 के समीप पुणे से नोएडा जा रहे इलेक्ट्रॉनिक सामान से लदे केंटर में अचानक भीषण आग लग गई
Gargachary Times
22 November 2026, 20:23
34 views
Mathura
राया अमित अग्रवाल
। देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया। केंटर में एलजी कंपनी के फ्रिज, एलईडी समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान लदा था, जो जलकर बर्बाद हो गया।
केंटर संख्या UP85 CT 0196 में आग लगने की सूचना जीपीएस के माध्यम से मिली। आग की लपटें उठती देख चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर यमुना एक्सप्रेसवे पेट्रोलिंग टीम, पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग बुझाने के दौरान एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। केंटर में लदा इलेक्ट्रॉनिक सामान बड़ी मात्रा में जलकर राख हो गया, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये होने की संभावना जताई जा रही है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।