Loading...

100 रुपये के विवाद में जमकर बवाल, युवक को लाठी-डंडों से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल

Gargachary Times 22 November 2026, 20:31 44 views
Firozabad
100 रुपये के विवाद में जमकर बवाल, युवक को लाठी-डंडों से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल
फिरोजाबाद। जलेसर रोड पेंठ के पास महज 100 रुपये के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। कपड़ों की खरीदारी के बाद दुकानदार द्वारा अतिरिक्त 100 रुपये मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। पीड़ित अमन उर्फ टिंकू ने नरेंद्र गुप्ता, विष्णु गुप्ता समेत चार लोगों पर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मारपीट के दृश्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और पीड़ित के आरोपों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।
Follow Samachar24